फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बध्यात स्कूल में कमरे और परीक्षा हॉल का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
- वार्षिक समारोह में सम्मानित किए मेधावी विद्यार्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय उच्च विद्यालय बध्यात में पूर्व विधायक दिवंगत सदा राम ठाकुर की पत्नी नीलम ठाकुर और उनके भाई ने एक कमरे और एक परीक्षा हाल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के साथ उन्होंने स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि भी शिरकत की। डॉ. रमेश शर्मा ने गत वर्ष में पाठशाला द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों सहित विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि पाठशाला विद्या का वह मंदिर है जहां बच्चों का भविष्य निर्धारित होता है। इसलिए अभिभावकों को भी बच्चों के हुनर में गुणवत्ता और निखार लाने, आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत, समस्याओं का निदान, बच्चों को अधिक समय देना, बढ़ रहे नशे को लेकर बच्चों के प्रति सावधान रहना और खेल कूद प्रतियोगिता में प्रेरित करने में बच्चों का सहयोग करना होगा। इस अवसर पर शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें