फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चलती बस का टायर निकला, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
- घुमारवीं-सरकाघाट हाईवे पर कोठी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- यात्रियों में मची चीखपुकार, चालक ने बस को किया नियंत्रित

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं-सरकाघाट हाईवे पर एक बड़ा बस हादसा होने से टल गया। शुक्रवार को जाहु से घुमारवीं आ रही एक निजी बस का चलते समय टायर निकल गया। अचानक बस से टायर निकल जाने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना घुमारवीं के नजदीक कोठी-टोबका कस्बे के पास हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे घुमारवीं-सरकाघाट राज्य हाईवे पर घुमारवीं की तरफ से आते समय अचानक एक निजी बस का ड्राइवर साइड का आगे का टायर खुल गया। टायर खुलने के बाद बस कुछ दूर तक घसीटते हुए चली गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया। क्योंकि चलती गाड़ी का टायर खुलने से बस में सवार सवारियों के साथ पलट सकती थी। इससे एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना के समय बस में करीब 13 यात्री सवार थे। गनीमत यह भी रही कि जहां टायर खुला, वहां सड़क चौड़ी थी और बस की रफ्तार भी कम थी, जिस वजह से थोड़ी दूर आगे जा कर बस रुक गई। चालक और परिचालक ने सवारियों को उतार कर दूसरी बस में अपने गंतव्य तक भेजा गया। इसके बाद मैकेनिक बुलाकर बस को ठीक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें