फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मलराओं स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाया नशे से दूर रहने का पाठ

Sun, 23 Feb 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पाठशाला में जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलराओं में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस थाना तलाई के प्रभारी विनोद कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का पढ़ाया पाठ। उन्होंने बताया कि नशा हमारी युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि यदि उनको नशा बेचने वाले किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलती है तो वह तुरंत पुलिस थाना अथवा पंचायत प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधि को सूचित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को साक्षर और शिक्षित होने का अंतर भी बताया। उन्होंने विद्या धन को सभी धनों में सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह कोई भी वाहन 18 साल की आयु पूरी करने के बाद ही चलाएं अन्यथा उनके वाहन का चालान किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की नसीहत दी। उन्होंने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनने पर बल दिया। इस अवसर पर स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें