फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कल्याणा वार्ड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक से 12वीं पास तक के उम्मीदवार मैदान में

Mon, 11 May 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
राजेश कुमार उर्फ शंभू
विज्ञापन
400 मतदाताओं वाले नगर परिषद के सबसे छोटे वार्ड में तीन उम्मीदवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर-4 कल्याणा में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। करीब 400 मतदाताओं वाले नगर परिषद के सबसे छोटे वार्ड में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं और राजनीतिक समीकरणों के साथ उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों के साथ दाखिल हलफनामों के अनुसार कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विशाल कैला सबसे अधिक शिक्षित उम्मीदवार हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार सतीश कुमार उर्फ रिंकू स्नातक तक शिक्षित हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवार राजेश कुमार उर्फ शंभू की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास दर्ज की गई है। छोटे वार्ड में अब यह चर्चा भी तेज है कि मतदाता शिक्षा, अनुभव और स्थानीय पकड़ में किसे ज्यादा महत्व देते हैं। त्रिकोणीय मुकाबले के चलते हर वोट निर्णायक माना जा रहा है। निर्दलीय उम्मीदवार सतीश कुमार उर्फ रिंकू ने अपने हलफनामे में परिवार के पास 12 हजार रुपये नकद और बेटे के पास 500 रुपये नकद दर्शाए हैं। बैंक और पोस्ट ऑफिस में करीब 37 लाख रुपये जमा राशि बताई गई है। इसके अलावा करीब दो लाख रुपये की एलआईसी पॉलिसी, एक स्कूटी, एक ट्रैक्टर और एक कार भी दर्ज है। परिवार के पास लगभग 15 लाख रुपये के सोने के गहने हैं। साथ ही करीब सात बीघा जमीन की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विशाल कैला ने करीब 55 हजार रुपये नकद और लगभग 29 लाख रुपये बैंक व पोस्ट ऑफिस जमा राशि दिखाई है। उनके पास करीब 11 लाख रुपये के गहने, लगभग छह बीघा जमीन और करीब 50 लाख रुपये का मकान दर्ज है। साथ ही उन पर लगभग सात लाख रुपये का ऋण भी है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार राजेश कुमार उर्फ शंभू ने अपने हलफनामे में 25 हजार रुपये नकद और करीब साढ़े तीन लाख रुपये बैंक जमा राशि बताई है। उनके पास एक कार, एक जीप और एक स्कूटी है। करीब 50 ग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग साढ़े सात लाख रुपये बताई गई है, भी दर्ज किया गया है। हलफनामे में तीन जमीनों का उल्लेख किया गया है, जिनकी कुल कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है। साथ ही करीब छह लाख रुपये का लोन भी दर्शाया गया है।

राजेश कुमार उर्फ शंभू

राजेश कुमार उर्फ शंभू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें