फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कैसा हो पार्षद

Mon, 11 May 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
सूर्या
विज्ञापन
जनता से जुड़ा और हर समय उपलब्ध हो पार्षद
विज्ञापन




पार्षद ऐसा होना चाहिए जो वार्ड के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुने। सफाई, पेयजल, सीवरेज और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर लगातार ध्यान देना जरूरी है। लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान और अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय ही एक जिम्मेदार पार्षद की पहचान है। - सूर्या, वार्ड 9 बिलासपुर







युवाओं के लिए खेल और रोजगार के अवसर बढ़ें



एक अच्छे पार्षद को युवाओं के लिए खेल मैदान, जिम और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए। वार्ड में नशे जैसी सामाजिक समस्याओं पर रोक लगाने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में काम होना चाहिए। आधुनिक सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देना भी जरूरी है। - रोहनप्रीत, वार्ड 9 बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन








विकास कार्य समयबद्ध और पारदर्शी हों



पार्षद ऐसा हो जो वार्ड में होने वाले विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से करवाए। नालियों, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग और सार्वजनिक सुविधाओं के कार्य समय पर पूरे हों और उनकी गुणवत्ता भी अच्छी हो। जनता के पैसे का सही उपयोग हो और हर काम की जानकारी लोगों तक पहुंचे, यही अच्छे नेतृत्व की पहचान है। -अक्षय शर्मा, वार्ड 5 बिलासपुर



सूर्या

सूर्या

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें