फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ग्राम पंचायत बलघाड़ में सदस्य ने प्रधान पर लगाए गड़बड़ी के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंचायत सदस्य ने प्रधान के खिलाफ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की शिकायत
विज्ञापन

-प्रधान के खिलाफ पहले भी चल रही वित्तीय गड़बड़ी करने की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता की ग्राम पंचायत बलघाड़ में एक बार फिर पंचायत के एक सदस्य ने प्रधान पर निर्माण कार्य और पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। पंचायत सदस्य ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पर की है। इससे पहले भी किए गए कार्यों की पंचायत के सदस्य की ओर ली गई आरटीआई से बड़े पैमाने पर सीमेंट का दुरुपयोग सामने आया था। प्रधान पर पहले से वित्तीय गड़बड़ी की जांच चल रही है।
विज्ञापन

पंचायत सदस्य योगेश ठाकुर ने शिकायत में बताया कि जनवरी 2023 को पंचायत में मनरेगा के तहत एक सड़क का निर्माण किया गया। यह मुख्य सड़क शेर सिंह के घर की ओर वार्ड नंबर 5 में बनाई गई है। उनका आरोप है कि प्रधान ने नियमों को ताक पर रखकर बिना सोलिंग के ही कंक्रीट डाल दी। इस कारण पंचायत कार्यों में भारी पैमाने पर धांधली की गई है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने लगभग 2 माह पूर्व विकास खंड कार्यालय झंडूता में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प शिकायत नंबर 834 720 के तहत कर दी है। पंचायत प्रधान पर सरकारी सीमेंट के दुरुपयोग के साथ-साथ सड़क निर्माण में की गई धांधली के आरोप उन्हीं के पंचायत सदस्य की ओर से लगाए गए थे। पंचायत सदस्य ने पंचायत प्रधान पर पद के दुरुपयोग करने के आरोप लगाए हैं और विजिलेंस विभाग से इसकी जांच की मांग की है। पंचायत के सदस्य योगेश ठाकुर ने कहा कि पंचायत प्रधान ने सीमेंट में एक बड़ा घोटाला किया है। विभाग में शिकायत करने पर भी विभाग मामले पर कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत के विकास कार्यों में किए गए घोटालों की जांच में तेजी लाई जाए और प्रधान के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, अन्यथा उन्हें मजबूरन न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। उधर, पंचायत प्रधान सुरेंद्र ने बताया कि सारे आरोप निराधार हैं। सभी कार्य कनिष्ठ अभियंता की देखरेख में हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें