फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धनारीश्वर समिति ने नशे के खिलाफ निकाली रैली

Sat, 24 Sep 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर को ज्ञापन सौंपती अर्द्धनारीश्वर समाजिक संस्था के पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अर्द्धनारीश्वर समाज सेवा समिति ने शनिवार को नशे के खिलाफ बिलासपुर शहर में रैली निकाली। रैली के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर समिति ने प्रदेश सरकार से मादक द्रव्यों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग की। समिति ने इस विषय को लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को नशे के खिलाफ खड़े कानून बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी भेजा। रैली समिति की प्रधान बिजली महंत की अगुवाई में निकाली गई।  
विज्ञापन


इससे पहले समिति ने बिलासपुर में बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में नर्सिंग एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष भावना ठाकुर मुख्यातिथि के रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जिला में अर्द्धनारीश्वर समाज सेवा समिति ने जो अभियान शुरू किया है वह तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि समिति के इस अभियान में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजे अपने ज्ञापन में अर्द्धनारीश्वर समाज सेवा समिति ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और बिलासपुर जिला में भी नशे के सौदागर जाल फैलाते जा रहे हैं। सख्त कानूनों के अभाव में नशे के सौदागरों के पकड़े जाने के बाद आसानी से जमानत हो जाती है। इस कारण नशे के सौदागरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


समिति ने ज्ञापन में मांग है कि समाज से इस बुराई को खत्म करने के लिए आरोपी के पास चरस और अन्य अवैध मादक द्रव्यों की थोड़ी सी मात्रा मिलने पर भी गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज होना चाहिए और नशे के व्यापार के आरोप में पकड़े जाने वाले आरोपी को जमानत नहीं मिलनी चाहिए।

इस अवसर पर समिति ने जिलाधीश बिलासपुर ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर से भी निवेदन किया कि समिति जिला में नशा मुक्ति केंद्र खोलने जाने की मुहिम में वे अपना पूर्ण सहयोग दें। ज्ञापन की प्रतियां समिति ने केंद्र सरकार के कानून मंत्री, प्रदेश मुख्यमंत्री और डीआईजी पुलिस को भी भेजी गई हैं।

इस कार्यक्रम में अधिवक्ता विजय ठाकुर, बीडीसी सदस्य अनिल ठाकुर, कोठीपुरा पंचायत प्रधान नंद लाल ठाकुर, कोठीपुरा पंचायत के उपप्रधान जगदीश ठाकुर, उपप्रधान नरेश ठाकुर, सचिव पवन कुमार, प्रैस सचिव तनु सोनी, मुख्य सलाहकार रतनी देवी, कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, संगठन सचिव श्वेता कौंडल, सह सचिव महेंद्र शर्मा, सह सचिव अनिल कौंडल, समिति सदस्य रणजीत ठाकुर, सन्नी इंद्र कुमार चौधरी, वार्ड सदस्य सुनीता ठाकुर, शंकर ठाकुर, रोशन लाल ठाकुर, पंकज ठाकुर, सुमन ठाकुर, ममता शर्मा और ममता ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें