फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपाहड़ा के घटियां में खैर की लकड़ी से लदी जीप पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवी उपमंडल के कपाहड़ा पंचायत के घटियां में वनरक्षकों ने रविवार रात्रि खैर से लदी जीप को पकड़ा। वनरक्षकों ने जीप और लकड़ी को कब्जे में ले लिया गया। लकड़ी की कीमत चार लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में इन दिनों खैर कटान चला हुआ है। खैर कटान की आड़ में वन काटुओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसकी शिकायतें वन रक्षकों को मिल रही थीं। वनरक्षक घटियां में रविवार रात करीब 12 बजे गश्त कर रहे थे। चैली चौक की तरफ से आ रही जीप को शक के आधार पर रोका गया। जीप खैर की लकड़ी से लदी हुई थी। वनरक्षकों ने चालक से खैर की लकड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। वनरक्षकों ने जीप को कब्जे में ले लिया है। जीप में लगभग तीन सौ से ज्यादा मोछे थे। इनकी कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी जा रही है। करीब 20 दिन पहले भी वन विभाग ने घुमारवीं के एक वन बीट में 302 मोछे अवैध खैर के बरामद किए थे। लेकिन इस मामले में अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
वन रक्षक बद्धाघाट बीट चंचल भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि चालक की पहचान मनोज कुमार पुत्र बेली राम निवासी गांव पोली डाकघर थुराण के रूप में हुई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें