फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में 1903 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण, तीन नए मामले

विज्ञापन
हाई स्कूल स्याहोला में बच्ची का कोविड-19 का टेस्ट करतीं स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। दूसरे चरण में जिले में 1903 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन के टीके लग जा चुके है। जबकि 503 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज दी गई है। जिले में सोमवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना के 20 सक्रिय केस हो गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि दूसरे चरण में अग्रिम पंक्ति में आने वाले कर्मचारियों जिनमें पुलिस कर्मी, होमगार्ड, शहरी निकायों, पंचायतीराज विभाग के कर्मियों, राजस्व विभाग, मिलिट्री और पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारियों व कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा रहा है। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के 86 प्रतिशत कर्मचारियों को कोराना वैक्सीन के टीके लग चुके हैं। पहले चरण के टीकाकरण के दौरान कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं दिखा। वैक्सीन को लेकर संदेह नहीं करना चाहिए, यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरे चरण में ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण के लिए आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि ये टीके चरणबद्ध तरीके से सभी को लगाए जाएंगे। पहला चरण पूर्ण हो गया है और अब दूसरा चरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें