प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने करवाई प्रतियोगिता
विद्यार्थियों को दी 10 हजार की इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित रिक्लेम अर्थ हैकाथॉन प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया। बोर्ड की ओर से इन विद्यार्थियों 10 हजार रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया।
हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से मई में प्रदेश भर शिक्षण संस्थानों से प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें प्रतिभागियों को पर्यावरण संबंधित किसी एक विषय पर एक प्रोजेक्ट तैयार करना को कहा गया। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से इस प्रोजेक्ट में सिविल ट्रेड के 7वें और 8वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों रजत, प्रतिभा, अखिल, सौरव और रिशव ने भाग लिया। कॉलेज प्रो. डॉक्टर अभिषेक धीमान ने बताया कि विद्यार्थियों ने रसोई के अपशिष्ट जल के उपचार के लिए ताड़ के पेड़ के पत्ते पर आधारित जल निस्पंदन प्रणाली बनाई। निस्पंदन से प्राप्त पानी का उपयोग उन क्षेत्रों में सिंचाई के लिए किया जा सकता है जहां पानी की कमी है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने इस प्रोजेक्ट पर बहुत अधिक मेहनत की जिसका उन्हें सकारात्मक परिणाम मिला। हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रोजेक्ट की खूब सराहना की गई और इसे चौथा स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को इसके लिए बधाई दी और इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्य और निदेशक डॉ. हिमांशु मोंगा ने पूरी टीम को बधाई दी है।