फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ के प्रधान बने हुकम राम

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजकुमार शर्मा को सौंपी महामंत्री की कमान
विज्ञापन

-बिलासपुर में आयोजित किए गए संघ के चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ (संबंधित भारतीय मजदूर संघ) के चुनाव और अधिवेशन रविवार को बिलासपुर में आयोजित किए गए। इसमें हुकम राम उर्फ रामा को प्रधान और राजकुमार शर्मा को महामंत्री नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन तीन साल के लिए किया गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया वोटिंग के माध्यम की गई। नई कार्यकारिणी में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजीव सोनी (शिमला क्षेत्र) और शशि पाल शर्मा (धर्मशाला क्षेत्र) और वरिष्ठ उप प्रधान संत कुमार फेरान को चुना गया। वहीं भारतीय मजदूर संघ ने पर्यटन निगम कर्मचारी संघ का प्रभारी डाबे राम चौहान को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा तुलसीराम ठाकुर को धर्मशाला, बालकिशन को चंबा, दयाल सिंह को दिल्ली क्षेत्र, प्रदीप ठाकुर को रामपुर और महेंद्र चौहान हिमाचल भवन चंडीगढ़ के लिए उप प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं संगठन मंत्री श्यामानंद, वित्त सचिव देवेंद्र कुमार, सह वित्त सचिव देशराज, संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार गुलेरिया, प्रेस सचिव अनुराग शर्मा, सह सचिव नागेश ठाकुर और कार्यालय सचिव चेतराम ठाकुर को मनोनीत किया गया। रुक्मणी ठाकुर शिमला क्षेत्र, शिक्षा चौहान हिमाचल भवन चंडीगढ़, हीरानंद शर्मा शिमला क्षेत्र, भूपेंद्र कुमार चंबा, जरम सिंह डलहौजी क्षेत्र, टेक सिंह कुल्लू, प्रदीप ठाकुर रामपुर क्षेत्र, नवल डोगरा पालमपुर क्षेत्र, पवन कुमार हमीरपुर क्षेत्र, योगराज बिलासपुर क्षेत्र, बलवीर ठाकुर चायल, अमर सिंह ठाकुर बडोग, जितेंद्र कुमार सुंदरनगर/रिवालसर, मेहर चंद कैरी बैंगलोर, दीपक कुमार दाड़लाघाट, हेमराज ठाकुर मनाली क्षेत्र, अनिल प्रकाश कसौली क्षेत्र और देवराज कल्पा/काजा क्षेत्र से क्षेत्रीय सचिव बनाया गया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा, महामंत्री यशपाल हेता, उपाध्यक्ष नानक चंद और पर्यटन निगम से उप महाप्रबंधक अनिल कपूर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश भर से संघ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें