फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कैसा हो पार्षद

Thu, 07 May 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शिवेश हांडा
विज्ञापन
युवाओं और बुजुर्गों की आवाज समझने वाला हो
विज्ञापन


पार्षद ऐसा होना चाहिए जो वार्ड के हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करे। युवाओं के लिए रोजगार, खेल सुविधाओं और बुजुर्गों की मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता देना जरूरी है। जनता से नियमित संवाद और हर समय उपलब्ध रहना एक अच्छे जनप्रतिनिधि की पहचान है। - चरित, वार्ड 2 बिलासपुर

1

स्वच्छता और सुंदर वार्ड बनाने की सोच हो

वार्ड में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और नालियों की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करना पार्षद की जिम्मेदारी होनी चाहिए। ऐसा प्रतिनिधि चुना जाए जो स्वच्छ और व्यवस्थित माहौल के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करे तथा लोगों को भी जागरूक बनाए। -मृदुल, वार्ड 2 बिलासपुर
विज्ञापन


2


विकास कार्यों में पारदर्शिता और तेजी हो

पार्षद को विकास कार्यों में पारदर्शिता रखनी चाहिए ताकि जनता को हर योजना की सही जानकारी मिल सके। सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट और अन्य जरूरी सुविधाओं के कार्य समय पर पूरे हों और उनमें गुणवत्ता भी बनी रहे। जनता के पैसों का सही उपयोग होना जरूरी है। - कनव, वार्ड 2 बिलासपुर
विज्ञापन



-3

समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय नेतृत्व हो

एक अच्छा पार्षद वही है जो केवल चुनाव के समय नहीं बल्कि पूरे कार्यकाल में लोगों के बीच मौजूद रहे। वार्ड की छोटी-बड़ी समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करे और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर उनका समाधान करवाए। जिम्मेदार और ईमानदार नेतृत्व ही वार्ड को आगे बढ़ा सकता है। - शिवेश हांडा, वार्ड 2 बिलासपुर

4

शिवेश हांडा

शिवेश हांडा

शिवेश हांडा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें