फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कैसा हो पार्षद

Wed, 06 May 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
पवन शर्मा
विज्ञापन
कैसा हो पार्षद
विज्ञापन


हर समय उपलब्ध और जिम्मेदार प्रतिनिधि हो

पार्षद ऐसा होना चाहिए जो केवल चुनाव के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में जनता के बीच मौजूद रहे। वार्ड की छोटी-बड़ी समस्याओं को समझकर उनका समयबद्ध समाधान करना उसकी प्राथमिकता होनी चाहिए। लोगों से सीधा संवाद बनाए रखना और उनकी बात को प्रशासन तक पहुंचाना एक अच्छे जनप्रतिनिधि की पहचान है। - सुखदेव सूद, वार्ड 5 बिलासपुर



योजनाबद्ध सोच और विकास की स्पष्ट दिशा हो

वार्ड के विकास के लिए पार्षद के पास स्पष्ट योजना और दूर दृष्टि होनी चाहिए। सड़क, पानी और बिजली जैसी सुविधाओं के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्य किया जाए। ऐसा प्रतिनिधि चुना जाए जो विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूरा करे। -रितेश मेहता, वार्ड 10 बिलासपुर
विज्ञापन




जनसमस्याओं के प्रति गंभीर और सक्रिय हो

एक अच्छा पार्षद वही है जो लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुने और उन पर तुरंत कार्रवाई करे। सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी जैसे मुद्दों पर नियमित निगरानी रखे और अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर समाधान सुनिश्चित करे। - सुनील पंवर, वार्ड 9 बिलासपुर
विज्ञापन



-

ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह नेतृत्व हो

पार्षद को अपने कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखनी चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे, यह उसकी जिम्मेदारी है। जनता के प्रति जवाबदेही और ईमानदारी से कार्य करना ही उसे एक मजबूत और भरोसेमंद प्रतिनिधि बनाता है। - पवन शर्मा, वार्ड 11 बिलासपुर

पवन शर्मा

पवन शर्मा

पवन शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें