पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये का नुकसान
रजाइयां, कंबल, गद्दे और अन्य घरेलू सामान जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। दिवाली की रात घुमारवीं में एक मकान में आग लग गई। करीब दस हजार रुपये का नुकसान पीड़ित परिवार को हुआ है। यह घटना घुमारवीं स्थित एसबीआई बैंक के साथ लगते एक मकान में घटी। रजाइयां, कंबल, गद्दे और अन्य घरेलू सामान राख हो गए।
फायर चौकी घुमारवीं के इंचार्ज अमृत लाल ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे की है। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल तत्काल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यदि समय पर सूचना न मिलती, तो आग विकराल रूप ले सकती थी और बड़ा नुकसान संभव था। पीड़िता जगदंबा देवी निवासी घुमारवीं ने बताया कि दिवाली की रात अचानक उनके घर की ऊपरी मंजिल से धुआं उठता दिखाई दिया। तुरंत फायर स्टेशन घुमारवीं को फोन कर इसकी सूचना दी। दमकल दल के मौके पर पहुंचने तक कमरे में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। फायर विभाग की प्रारंभिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी दमकल कर्मियों की सहायता कर आग बुझाने के कार्य में सहयोग दिया।