फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयनादेवी मंदिर न्यास में कर्मचारियों की पदोन्नति पर हिंदू संगठनों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
- भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, जांच की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में मंदिर न्यास में हुई कर्मचारियों की पदोन्नति पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आक्रोश रैली निकाली।
विज्ञापन

रैली पुराना बस अड्डा से लेकर बाजार से होती हुई मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुई। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि मंदिर ट्रस्ट में कुछ कर्मचारियों की नियुक्तियां नियमों को ताक पर रख कर की गई हैं। इससे मां नयनादेवी जी न्यास के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है। इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट में हो रहे भ्रष्टाचार की भी छानबीन की जाए। मंदिर ट्रस्ट में कुछ भी सही नहीं चल रहा है और पैसों का मनमाने तरीके से दुरुपयोग हो रहा है। इस पर लगाम लगाई जाना बहुत ही आवश्यक है। पुजारी मुनीश गौतम ने कहा कि इस सारे मामले को जिला प्रशासन के ध्यान में लाया गया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक कि आरटीआई की प्रतिलिपियां भी जिला प्रशासन को सौंपी गई हैं, जिससे साफ दिखता है कि कुछ कर्मचारियों की नियुक्तियां गलत तरीके से की गई हैं, लेकिन कोई भी कार्रवाई करना उचित नहीं समझा गया। जल्द ही पुजारी वर्ग का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और राज्यपाल से मिलेगा और इस सारे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेगा, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की जाएगी। इस आक्रोश रैली में हिंदू तख्त और राष्ट्रीय गो रक्षा दल के अध्यक्ष, शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष, बजरंग दल अध्यक्ष सहित अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें