फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

विज्ञापन
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतने वाले कुठेड़ा स्कूल के शौर्य को सम्मानित - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा के छात्र शौर्य चौहान ने राज्य स्तरीय अंडर-14 बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता है। शौर्य चौहान अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगा।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल पहुंचने पर शौर्य का प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने हार पहनाकर और ढोल बजाकर भव्य स्वागत किया। शारीरिक शिक्षक कुलदीप सिंह और डीईपी राजेश कुमार ने बताया कि शौर्य ने 46 किलोग्राम वर्ग में ऊना के सलोह में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग खेलकूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। शौर्य अब राष्ट्रीय स्तर पर अपना हुनर दिखाएगा। पाठशाला प्रधानाचार्य जगदीप सिंह ने प्रार्थना सभा में खिलाड़ी छात्र को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और शाबाशी देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शौर्य की उपलब्धि पाठशाला और इलाके के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें