फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बस अड्डा घुमारवीं में हाई मास्ट लाइट खराब, लोग परेशान

Thu, 05 Dec 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रात को बस अड्डे पर पसरा रहता है अंधेरा
विज्ञापन

- चोरी जैसी वारदात होने का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं बस अड्डा में लगाई हाई मास्ट लाइट शोपीस बनकर रह गई है । यह हाई मास्ट लाइट पिछले कई दिनों से बंद है। लेकिन कोई भी इसे ठीक करवाने की ज़हमत नहीं उठा रहा है।
दावे किए गए थे कि इस हाई मास्ट लाइट से जहां एक तरफ शहर जगमगा जाएगा, वहीं बस अड्डा में रात को यात्रियों को अंधेरे में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। पहले भी करीब 5 माह यह लाइट बंद रही थी। कारण बताया गया था कि नया मीटर लगेगा। पिछले माह नया मीटर लगने के बाद लाइट कुछ दिन तो जली, लेकिन अब फिर बंद पड़ी है । बस अड्डा में अंधेरा होने के कारण रात को बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा होने की वजह से रात को चोरी होने का भी खतरा रहता है। बस अड्डा में रात को परिवहन निगम और निजी बसें खड़ी रहती हैं। ऐसे में अंधेरे में बसों से डीजल चुराने और अन्य सामान की चोरियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों की मांग है कि जल्द हाई मास्ट लाइट को ठीक करवाया जाए ताकि लोगों को आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामला अभी ध्यान में आया है। जल्द ही लाइट को ठीक करवा दिया जाएगा ताकि अंधेरे की वजह से बस अड्डा में यात्रियों और शहर के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें