फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गाजियाबाद से 13 हजार रुपये में मंगवाया था हीलियम गैस का सिलिंडर

Mon, 11 Aug 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोलोअप
विज्ञापन

विपन के मोबाइल से हुए डिजिटल लेन-देन का हुआ खुलासा
कंपनी से भी ली जाएगी विस्तृत जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। हीलियम गैस लेकर आत्महत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। मृतक विपन ठाकुर ने हीलियम गैस का सिलिंडर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक कंपनी को ऑनलाइन ऑर्डर देकर 13 हजार रुपये में मंगवाया था।
विज्ञापन

हीलियम गैस के सिलिंडर को मंगवानी की जानकारी पुलिस को विपन ठाकुर के मोबाइल से मिली है। मोबाइल से प्राप्त हुए डिजिटल लेन-देन का रिकॉर्ड खंगालते हुए यह पता लगाया कि राशि का भुगतान घटना से कुछ दिन पहले ही किया गया था। इसके अलावा ऑर्डर से लेकर डिलीवरी तक की प्रक्रिया के डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस जुटा रही है। इस आधार पर अब पुलिस गाजियाबाद स्थित कंपनी से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त करेगी। बता दें कि भपराल गांव के विपन ठाकुर ने अपनी कार में बैठ कर हीलियम गैस लेकर आत्महत्या कर ली थी। उनके पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें मौत का जिम्मेदार खुद को बताया था। विपन नौसेना के पूर्व सैनिक थे। अब वह मोरसिंघी स्थित एसबीआई बैंक में कैशियर के पद पर सेवाएं दे रहे थे। घुमारवीं में किराए के कमरे में पत्नी और बच्चों सहित रहते थे। इस तरह से आत्महत्या करने से लोग हैरान हो गए। हीलियम गैस लेकर आत्महत्या करने का यह प्रदेश का पहला और देश का चौथा मामला बना है। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। हीलियम गैस का सिलिंडर ऑनलाइन मंगवाया गया था। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें