-बाड़ी में एनएच पर हुआ हादसा, जांच जारी
-टक्कर से सड़क पर पलटा ट्रैक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी के तहत शिमला-मटौर नेशनल हाइवे पर बाड़ी कस्बे के पास ट्रैक्टर व कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर बीच सड़क पर पलट गया जबकि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार केंथा गांव के नरेंद्र अपनी पत्नी तरुणा व तीन बच्चों के साथ कार में सवार होकर हमीरपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह बाड़ी कस्बे के समीप पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर आ गए और लोगों ने कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। वहीं हादसे में ट्रैक्टर चालक के सिर में गहरी चोट आई। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। जहां पर ट्रैक्टर चालक कुलदीप के सिर में टांके लगाए गए व अन्य उपचार दिया गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार दिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि इसी जगह कुछ दिन पहले भी ट्रैक्टर और कार की टक्कर हुई थी जिसमें कार सवारों को चोटें आई थीं। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। ट्रैक्टर चालक को सिर व अन्य जगहों पर चोटें आई हैं। वहीं कार में सवार सभी सवार सुरक्षित हैं। मामले की जांच की जा रही है।