फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भारी ब्लास्टिंग से घरों में आईं दरारें, सूख रहे पानी के स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल लाइन प्रभावित खैरियां गांव के लोगों ने पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर से लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन

- पूर्व मंत्री ने दिया उचित कदम उठाने का आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रेल लाइन प्रभावित खैरियां गांव का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर से मिला। लोगों ने रेल लाइन में ब्लास्टिंग से हो रही समस्याओं के बारे में अवगत और मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहीं ग्राम पंचायत स्वाहन की पूर्व प्रधान अमरजीत कौर ने बताया कि रेलवे निर्माण में लगी कंपनी द्वारा भारी ब्लास्टिंग किए जानें से ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भारी ब्लास्टिंग से जहां पानी के स्रोत सूख रहे हैं, वहीं रास्तों की भी खस्ता हालत हो रही है। साथ ही ब्लास्टिंग से उनके घरों में भी बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इससे मकानों को भारी नुकसान हो रहा है। लोगों ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को इसके बारे में पहले अवगत कराया है। इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है। ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए रामलाल ठाकुर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही वह खैरिया गांव का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ गांव में एक बैठक शीघ्र ही बुलाई जाएगी। इसमें ग्रामीणों को भी बुलाया जाएगा और उनकी समस्याओं को वहां पर सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें