फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: औहर स्कूल में जांचा 210 बच्चों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने लगाया शिविर
विज्ञापन

-विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त पाए गए 21 बच्चे
-स्वास्थ्य विभाग की ओर से करवाया जाएगा बच्चों इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड झंडूता की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 210 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित 40 बीमारियों के लिए स्क्रीनिंग की गई। इसमें एनीमिया के दो, दंत रोग के दो, कान संबंधित दो, नेत्र संबंधित रोग सात, चर्म रोग के दो, सास संबंधित रोग एक, और अन्य बीमारियों से पांच बच्चे ग्रस्त पाए गए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डॉ. शालिनी ने बताया कि बच्चों की रिपोर्ट विभाग और प्रधानाचार्य को दी है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आ सके और जिन बच्चों को खंड या जिला अस्पताल रेफर किया है उन्हें टीम की डॉक्टर शीतल जो जिला अस्पताल में हैं जो इन बच्चों को बीमारी के हिसाब से हर डॉक्टर को दिखा रहे हैं और उनकी बीमारी के अनुसार आईजीएमसी शिमला या फिर पीजीआई डॉक्टर से परामर्श कर भेज रहे हैं, ताकि उनको उचित उपचार मिल सके। उसके बाद टीम उन बच्चों का फलोअप करते हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अभी तक गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग और कान के रोग से पीड़ित दो बच्चों के ऑपरेशन हुए और उन्हें वित्तीय लाभ मिला। शिविर की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नीलम कुमारी ने की। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से फार्मासिस्ट पंकज और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा ने सेवाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें