फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ब्रेन स्टेम डेड बचा सकता है आठ लोगों की जिंदगी : डॉ. विक्रांत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर से अंगदान के लिए भरे गए हैं 3000 से अधिक शपथ पत्र
विज्ञापन

एम्स बिलासपुर नर्सिंग कॉलेज में चलाया जन संजीवनी अभियानसंवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एक ब्रेन स्टेम डेड व्यक्ति आठ लोगों की जिंदगी बचा सकता है। यह संदेश एम्स बिलासपुर नर्सिंग कॉलेज में चलाए गए अंगदान जन संजीवनी अभियान के दौरान नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय विक्रांत ने छात्राओं को दिया।
विज्ञापन


सोटो हिमाचल प्रदेश और एम्स बिलासपुर नर्सिंग कॉलेज की ओर से आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में डॉ. विक्रांत ने कहा कि मृत्यु के बाद शरीर को जलाया या दफनाया जाता है, लेकिन अगर अंगदान किया जाए तो कई जरूरतमंदों को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति देश के कानून के दायरे में रहकर अंगदान की शपथ ले सकता है। सोटो हिमाचल प्रदेश के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नरेश ने जानकारी दी कि प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट www.sottohimachal.in के जरिए अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अंगदान का शपथ पत्र भर सकता है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश भर से 3000 से अधिक लोग यह शपथ पत्र भर चुके हैं। नर्सिंग कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. मोनिका शर्मा ने कहा कि अंगदान से जुड़ी सही जानकारी ही समाज में जागरुकता का आधार है। उन्होंने डॉ. विक्रांत और नरेश का इस अभियान के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें