फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता विधानसभा के लिए शीघ्र शुरू होगी एंबुलेंस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति की बैठक में विधायक ने की घोषणा
विज्ञापन


समिति के तहत नियुक्त कर्मचारियों के वेतन में हुई 1500 रुपये मासिक वृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की कमी जल्द दूर होगी। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता और बरठीं की रोगी कल्याण समिति की बैठक में विधायक जीतराम कटवाल ने अपनी निधि से आपातकालीन सेवाओं के लिए एंबुलेंस जल्द उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
विज्ञापन


बैठक में रोगी कल्याण समिति के तहत नियुक्त कर्मचारियों के वेतन में दैनिक 50 रुपये (प्रतिमाह 1500 रुपये) की वृद्धि करने के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। लोगों ने इस मौके पर एक एमडी मेडिसिन डॉक्टर की नियुक्ति करने की मांग भी उठाई। जीतराम कटवाल ने कहा कि स्वास्थ्य केवल एक विभाग नहीं, बल्कि जनसेवा का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इस विभाग में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियन और अन्य कर्मचारी सीमित संसाधनों के बावजूद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और उनमें गुणात्मक सुधार उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे जुड़ी हर समस्या का न केवल समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, बल्कि इसमें बेहतरी के लिए सभी जरूरी कदम भी उठाए जाएंगे। आने वाले समय में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। बैठक में अस्पताल में स्टोर के लिए अतिरिक्त कमरे बनाने और मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के मद्देनजर प्रांगण में शेड बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा भवन संरचना, लेबोरेट्री सुविधाओं, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड सेवाओं तथा प्रसूति और बाल स्वास्थ्य सुविधाओं में जरूरी सुधार के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा, खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार और पंचायत प्रधान राकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें