फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भराड़ी स्वास्थ्य केंद्र में 10 दिन बाद एक्सरे सेवा फिर ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सरे मशीन में तकनीकी खराबी से बढ़ी लोगों की परेशानी
विज्ञापन

40 हजार आबादी को करना पड़ रहा मजबूरन घुमारवीं अस्पताल का रुख

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के स्वास्थ्य केंद्र में करीब 15 दिन पहले शुरू हुई एक्सरे जांच सेवा अब फिर से तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई है। क्षेत्र की लगभग 40 हजार आबादी मजबूरन घुमारवीं अस्पताल का रुख कर रही है। स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी पूरे क्षेत्र के लिए मुख्य सहारा माना जाता है, लेकिन एक्सरे मशीन की बार-बार खराबी ने मरीजों और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि एक्सरे मशीन स्वास्थ्य जांच के लिए बेहद जरूरी है। मशीन खराब होने के कारण घुमारवीं अस्पताल जाना पड़ रहा है। इससे समय की हानि होती है और निजी बस या टैक्सी का खर्च भी उठाना पड़ता है। भराड़ी स्वास्थ्य केंद्र में पहले से ही डॉक्टर और अन्य स्टाफ की कमी है। रोजाना लगभग 200 से अधिक लोग जांच करवाने पहुंचते हैं, जिनमें बड़ी संख्या एक्सरे की आवश्यकता वाले मरीजों की होती है। मशीन खराब होने से यह पूरा दबाव घुमारवीं अस्पताल पर पड़ रहा है। लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि एक्सरे मशीन को जल्द दुरुस्त किया जाए। साथ ही अस्पताल में अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएं। डॉक्टर विनोद ने बताया कि मशीन का एक पार्ट खराब हुआ है, इसे शीघ्र ठीक कराकर एक्सरे सेवाएं दोबारा शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें