फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाबा नाहर सिंह मंदिर धौलरा में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, भंडारे का प्रसाद किया ग्रहण
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने परिवार संग माथा टेककर देवता से की सुख-समृद्धि की कामना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के आराध्य देव बाबा नाहर सिंह मंदिर धौलरा में मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। दिवाली के अगले दिन अवकाश के चलते सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। दोपहर तक मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर सड़क तक भक्तों की कतारें लग गईं।
बाबा नाहर सिंह के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार संग माथा टेका और सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना की। मंदिर के आसपास की पार्किंग पूरी तरह भर जाने के बाद श्रद्धालुओं ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े किए। हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा नाहर सिंह मंदिर में मंगलवार को कहलूरी धाम का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी वर्ग और दानी सज्जनों की ओर से भंडारे का विशेष प्रबंध किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शर्मा ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से पर्याप्त प्रबंध किए गए थे। पीने के पानी, बैठने और प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही। शाम तक करीब दो हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बिलासपुर के अलावा मंडी, हमीरपुर, सोलन, पंजाब और हरियाणा से भी बड़ी संख्या में भक्त बाबा नाहर सिंह के दर्शन करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें