फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गायनी विशेषज्ञों पर चार लाख आबादी का भार

विज्ञापन
बिलासपुर अस्पताल में गायनी ओपीडी के बाहर लगी महिलाओं की लंबी कतार। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात गायनी विशेषज्ञों पर पूरे जिले की महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच का भार है। दोनों चिकित्सक एक दिन में करीब 200 महिलाओं की जांच करती हैं। ओपीडी के बाहर दिनभर गर्भवती महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहती हैं। वहीं दूसरे जिलों से भी महिलाएं जांच के लिए बिलासपुर पहुंचती हैं। दोनों ही चिकित्सकों पर जिले की चार लाख की आबादी का भार है।
विज्ञापन

जिले के घुमारवीं अस्पताल में गायनी चिकित्सक तैनात है। लेकिन अस्पताल को कोविड केंद्र बनाया गया है। यहां पर सर्जरी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं, जिला अस्पताल में गायनी की दो विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात हैं। एक की नाइट ड्यूटी होती है तो दूसरे दिन एक ही चिकित्सक ओपीडी में होती हैं। गायनी ओपीडी के बाहर सुबह आठ बजे से ही लंबी कतार लग जाती है। जिले के साथ लगते सोलन, मंडी और हमीरपुर के क्षेत्रों से भी महिलाएं क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचती हैं। गायनी विशेषज्ञ डॉ. अनुपम शर्मा ने बताया कि हर दिन 150 से ज्यादा महिलाओं की जांच करनी पड़ती है। शाम सात बजे तक मरीजों की जांच ओपीडी में करती हैं। जब तक ओपीडी के बाहर लगी लाइन खत्म नहीं होती तब तक ओपीडी छोड़कर नहीं जाती हैं। वहीं गायनी विशेषज्ञ डॉ. शिखा ने कहा कि ड्यूटी के लिए सदैव तत्पर रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें