बिलासपुर में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वाहन चालकों को फूल देते आरटीओ योगराज धीमान।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। यातायात सड़क सुरक्षा माह के तहत अभियान चलाया गया है। शुक्रवार को बिलासपुर बस अड्डे में यातायात नियमों का पालन करने वालों को आरटीओ ने फूल भेंट किए। इसके साथ ही वाहन चालकों को सर्दी व कोहरे में सावधानी से वाहन चलाने का परामर्श दिया। आरटीओ बिलासपुर योगराज धीमान ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बिलासपुर में इन दिनों कोहरे के कारण वाहन चलाने में मुश्किल पेश आती है। उन्होंने बताया कि वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए बिना वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है। डिपर व इंडिकेटर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। वाहन को अपनी लेन में ही चलाएं। यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल भेंट किए गए।