फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तंबाकू विक्रेताओं पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 7 चालान काटे

Thu, 18 Jun 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग  की टीम झंडूता बाजार में  विशेष अ​भियान के दौरान चालान काटते हुए। स्त्रोत: विभा
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान , नियमों के उल्लंघन करने पर चला अभियान
विज्ञापन

झंडूता में दुकानदारों को दी गई हिदायत

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता( बिलासपुर) । स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को झंडूता बाजार में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने और तंबाकू उत्पादों की बिक्री में नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने सात चालान किए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाजार के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा 4 और धारा 6 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। इसके चलते नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे गए। अभियान का नेतृत्व सीनियर मेडिकल ऑफिसर खंड झंडूता डॉ. रजत कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान स्पेशल टास्क फोर्स हिमाचल प्रदेश की ओर से एएसआई आशु वर्मा और एसटीएफ कर्मी बाबूराम ने विभागीय टीम को सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने भी अभियान में भाग लिया और लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है और इससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। विभागीय अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे तंबाकू उत्पादों की बिक्री से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करें। साथ ही 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद न बेचने की हिदायत दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें