फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में स्वास्थ्य विभाग की दबिश, अल्ट्रासाउंड केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंग जांच रोकने वाले कानून के तहत कार्रवाई, रिकॉर्ड और दस्तावेज खंगाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर की टीम ने वीरवार को घुमारवीं क्षेत्र में गर्भ में शिशु के लिंग की अवैध जांच रोकने संबंधी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निजी स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों, क्लीनिकों और एक नशा मुक्ति केंद्र का बिना पूर्व सूचना के निरीक्षण कर वहां उपलब्ध दस्तावेजों, पंजीकरण संबंधी रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं की गहन जांच की गई।
निरीक्षण दल ने विभिन्न केंद्रों में मरीजों के पंजीकरण रजिस्टर, मशीनों से संबंधित अभिलेख, आवश्यक अनुमति पत्र और अन्य वैधानिक दस्तावेजों का बारीकी से परीक्षण किया। साथ ही संबंधित संचालकों को सरकार की ओर से निर्धारित सभी नियमों एवं प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे निरीक्षणों का उद्देश्य निजी स्वास्थ्य संस्थानों को कानून के प्रति जागरूक रखना तथा स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार यह निरीक्षण विभाग की नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा है और समय-समय पर बिना किसी पूर्व सूचना के किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों की गतिविधियों पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर रखे हुए है, ताकि किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन न हो और आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गर्भ में शिशु के लिंग की अवैध जांच पर रोक लगाने के लिए बनाए गए कानून का उद्देश्य बेटियों के अधिकारों की रक्षा करना और समाज में लिंगानुपात को संतुलित बनाए रखना है।
विज्ञापन


कोट
स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है कि जिले के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थान निर्धारित नियमों और कानूनों का पूर्णत पालन करें। यदि भविष्य में किसी भी संस्थान में नियमों की अनदेखी या कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनी रहे और कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो।

डॉ. शशि दत्त शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें