फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज नाम दर्ज करवाने वाली नितिक्षा को मिला सम्मान

विज्ञापन
नितिक्षा ठाकुर को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने के लिए सम्मानित करते हुए। स्रोत:
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया सम्मानित कर दी शुभकामनाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं। उपमंडल घुमारवीं के गांव देहरा की नितिक्षा ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् के प्रभावशाली और शुद्ध पाठ के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। मात्र 3 वर्ष 10 माह की आयु में नितिक्षा ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि पर घुमारवीं में आयोजित कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने नितिक्षा ठाकुर को सम्मानित किया। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने नितिक्षा ठाकुर के परिवारजनों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस नन्ही बेटी ने जिला के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। इस मौके पर नितिक्षा ठाकुर की माता दीक्षा कुमारी, पिता नितिन कुमार सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें