फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंजगाईं में स्वास्थ्य शिविर में 137 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
81 लोगों की नेत्र और 60 के जांचे दांत, 37 लोगों के किए गए एक्स-रे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत पंजगाईं में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 137 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। 81 लोगों की नेत्र जांच, 60 की दंत जांच और 37 लोगों के चेस्ट एक्स-रे किए गए। लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं और परामर्श निशुल्क उपलब्ध करवाए गए।
खंड चिकित्सा अधिकारी मारकंड डॉ. सुरेंद्र सिंह बावा के दिशा-निर्देश में आयोजित शिविर की अध्यक्षता पंचायत प्रधान सुशीला कुमारी ने की। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श दिया और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

हेल्थ एजुकेटर मस्तराम ने नेत्र रोगों, जलजनित रोगों, नशे के दुष्प्रभाव और टीबी से बचाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र ठाकुर, दंत चिकित्सा अधिकारी प्रशांत पठानिया, एएमओ डॉ. बीआर कौंडल, हेल्थ सुपरवाइजर संजीव, भूपिंदर, नीलम, बीपीएम पंकज शर्मा, सीएचओ लीला, शिल्पा और आशा कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दीं। पंचायत प्रधान सुशीला कुमारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें