प्रयास फाउंडेशन ने पीएम के जन्मदिन पर लगाया स्वास्थ्य शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के सौजन्य से चल रही प्रयास फाउंडेशन ने ग्राम पंचायत सिहड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया। इस अवसर पर हलवा भी बांटा गया।
स्वास्थ्य शिविर में 52 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। टेस्ट करने के साथ दवाइयां भी दी गईं। मेरी माटी मेरा देश के तहत हर घर से एक मुट्ठी मिट्टी एकत्रित की गई। सिहड़ा पंचायत के उपप्रधान और काहवी एसएसएस सेंटर की अध्यापिका पूनम ठाकुर ने हलवा बांटा। इस अवसर पर डॉक्टर रविकांत डोगरा, जोगिंदर, अरुण, पुष्पा आदि उपस्थित रहे।