फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जल्द मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जल्द मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति की बैठक में विधायक ने की एंबुलेंस देने की घोषणा
अस्पताल परिसर में 80 वाहनों की पार्किग का होगा निर्माण : पंकज राय
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं और आम जनता की सुविधा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष पंकज राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधायक सदर सुभाष ठाकुर अस्पताल को एक रोगी वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा की। बैठक में 18 वर्ष पुराने रोगी वाहनों की खस्ताहालत का मुद्दा जोरशोर से उठा। बैठक में समिति ने सर्वसम्मति से 2019-20 व 2020-21 के खर्च को अनुमोदित किया गया। साथ ही वर्ष 2021-22 के 2.10 करोड़ के प्रस्तावित बजट को मंजूरी भी दी गई।
विज्ञापन

उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि अस्पताल परिसर में 80 वाहनों की पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी व निजी भागीदारी से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा शीघ्र ही उपलब्ध करवा दी जाएगी। मरीजों को 24 घंटे सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होगी। जिला अस्पताल के मेन गेट के पास पैदल चलने वालों के लिए पक्के रास्ते का निर्माण भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने अस्पताल में वाटर एटीएम स्थापित कर दिया है। जल्द ही मरीजों के बैठने के लिए प्रतिरक्षा कक्ष का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने अस्पताल परिसर में दवाइयों की एक दुकान रात भी खुली रखने के निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश शर्मा ने वार्षिक बजट 2019.20 और 2020.21 का बजट प्रेषित किया साथ में अस्पताल में चल रहे कार्य के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें