बिलासपुर। जिले में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड एंटीजन से 148 सैंपल लिए थे। इनमें 14 पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि आईजीएमसी शिमला भेजे सैंपलों में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 674 पहुंच गया है। वहीं मंगलवार को 6 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जिले में 251 एक्टिव केस हैं।
सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सीएमओ कार्यालय से 37 वर्षीय महिला, गरा भगेड़ी से 26 वर्षीय युवक, आरएच बिलासपुर से 57 वर्षीय आईसीटीसी काउंसलर, मेन मार्केट बिलासपुर से 51 वर्षीय महिला, गांव पल्थी से 35 वर्षीय व्यक्ति और 9 साल का बच्चा, आईपीएच कॉलोनी से 16 वर्षीय युवक, लहेड़ गाव से 36 वर्षीय युवक, बजोहा वार्ड से 66 साल का व्यक्ति, झंडूता के झरेड़ी से 66 वर्षीय व्यक्ति, 78 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला, 33 और 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
घुमारवीं में कोरोना पॉजिटिव मामले आने से रावमापा कन्या को जाने वाले गली को 48 घंटों के लिए आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। सीएमओ ने जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों वऔर स्वास्थ्य कर्मियों को आदेश दिए हैं कि सभी अपने क्षेत्र में रैपिड एंटीजन टेस्ट के प्रति जागरूकता लाएं। कोरोना महामारी के खिलाफ इस जंग में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। ताकि इसकी चेन को तोड़ा जा सके। महामारी को खत्म किया जा सके। इसके साथ-साथ उन्होंने बिलासपुर की जनता से अपील की है कि वे बचाव के सभी तरीकों को अपनाएं। यदि किसी को बुखार, सांस लेने में तकलीफ , खांसी आदि फ्लू संबंधी लक्षण हों तो कोरोना की जांच अवश्य कराएं।