फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की ग्राम पंचायत भडोलीकलां के गांव लग में तालाब में डूबकर 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में तलाई थाना में केस दर्ज कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लग गांव के तालाब के पास से एक महिला गुजरी तो उसने देखा कि एक व्यक्ति डूबा हुआ है। इसकी सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी। तलाई पुलिस थाना से एक दल सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचा और पानी में डूबे व्यक्ति को बाहर निकाला। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में मौके पर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी की। पुलिस ने बताया कि मृतक की चप्पल पानी के बाहर पाई गई है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि मृतक की पहचान लग निवासी मनोज कुमार पुत्र नंदलाल की रूप में हुई है। आईपीसी की धारा 174 के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें