झंडूता(बिलासपुर)। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने उपमंडल झंडूता के क्वारंटीन केंद्र बरोहा में निगरानी में रखे गए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। केंद्र में सभी लोग स्वस्थ पाए गए।
इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संतोष जाहिर किया। इस केंद्र में कांगड़ा जिले के 13, बिलासपुर का 1 और ऊना जिला के 2 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान उपमंडल अधिकारी नागरिक झंडूता मुलतान सिंह बन्याल, विकास खंड अधिकारी झंडूता अनमोल, नायब तहसीलदार प्रेम लाल धीमान, शिवा नंद गोरा, सुभाष ठाकुर, ओमप्रकाश, रत्न सिंह, सोनू चंदेल भी मौजूद थे।