फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी ने कोरोना को लेकर क्षेत्र में नहीं किया कोई कार्य

विज्ञापन
कोल बांध प्रबंधन अधिकारी की ओर से मीडिया को दिए गए बयान पर विरोध दर्ज कराते विस्थापित और प्रभावित - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। वीरवार को जैसे ही एक दैनिक समाचार पत्र के फेसबुक टीवी पर कोलबांध प्रबंधन के अधिकारी का बयान ब्रेक हुआ वैसे ही लोगों ने एनटीपीसी प्रबंधन के झूठे दावों की पोल खोलकर रख दी। लोगों ने जमकर एनटीपीसी की झूठी बयानबाजी को खबर के कमेंट बॉक्स में लताड़ा। वहीं लोगों ने साफ किया कि कंपनी के अधिकारी हर बात झूठी मीडिया के सामने रख रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दैनिक समाचार पत्र के एक रिपोर्टर ने कोविड-19 पर एनटीपीसी के योगदान को लेकर कंपनी के एक बड़े अधिकारी का इंटरव्यू लिया जिसमें अधिकारी ने इस दौरान कंपनी की तरफ से हरनोड़ा, कसोल, जमथल, नैहर और आसपास के गांव में हर सुविधा मुहैया करवाने का दावा किया।
अधिकारी ने कहा कि वो क्षेत्र में स्पीकर के जरिए लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वहीं लोगों को सैनिटाइजर और मास्क भी वितरित कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि वो आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारी का इंटरव्यू देखते ही क्षेत्र के लोगों ने समाचार पत्र के चैनल पर ही कंपनी की पोल खोलनी शुरू कर दी। लोगों ने कहा कि कंपनी का अधिकारी मीडिया को झूठी जानकारी दे रहा है। जो भी अधिकारी ने अपने बयान में कहा उसमें एक भी बात सही नहीं हैं। वहीं लोगों ने इस दौरान मीडिया की भूमिका पर भी कई सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि मीडिया को धरातल पर जाकर देखना चाहिए कि कंपनियां लोगों के लिए क्या काम कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें