फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम कमेटी ‘एतिहाद ए मुआशरा’ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 25 हजार

विज्ञापन
एतिहाद ए मुआशरा कमेटी बल्लू के अध्यक्ष बशीरुद्दीन एसडीएम घुमारवीं को 25 हजार रुपये का ड्राफ्ट देत - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों ने कोरोना कोविड-19 की रोकथाम के लिए 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान अपनी कार्यप्रणाली से जाने अनजाने इस वैश्विक महामारी को देश के विभिन्न क्षेत्रों में फैलाने के निंदनीय कार्य में भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर शुक्रवार को घुमारवीं उपमंडल मुख्यालय के निकटवर्ती बकरोआ पंचायत के अंतर्गत आने वाले बल्लू स्थित मुस्लिम कमेटी एतिहाद ए मुआशरा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 हजार रुपये का योगदान देकर गंगा जमुनी तहजीब का परिचय दिया है।
शुक्रवार को एतिहाद ए मुआशरा कमेटी बल्लू के अध्यक्ष बशीरुद्दीन की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25000 रुपये का ड्राफ्ट सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में संजय खान, कर्म दीन, गुलाम मोहम्मद, असलम खान, रफीक मोहम्मद, अब्दुल हमीद इत्यादि आदि शामिल थे।
विज्ञापन

कमेटी के सचिव जावेद ने बताया कि कमेटी की ओर से इसके अतिरिक्त दो विधवा परिवारों को दो-दो हजार की राशि प्रदान की गई। उन्होंने सभी लोगों विशेषकर मुस्लिम समुदाय से सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए घरों में ही रहने की सलाह दी तथा कहा कि सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा इस महामारी की रोकथाम में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें