फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बताए नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र सोई में नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कला? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे नशा निवारण के तहत शनिवार को स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोठी के आंगनबाड़ी केंद्र सोई में नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंधित अमर ज्योति सांस्कृतिक कला मंच घुमारवीं के कलाकारों ने लोगों को नाटक व गीतों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया तथा नशा करने वाले व्यक्ति की वजह से समाज व परिवार पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया। फोक मीडिया के कलाकारों जिसमें रतन चंद, वंदना, वीना देवी, अश्विनी कुमार, राजीव, सपना कुमारी, ज्योति कुमारी, पल्लवीं व कमल गुप्ता ने भूमिका अदा की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षक घुमारवीं सुरेश चंदेल ने बताया कि आज कल के युवा आज नशे की चपेट में आ रहे हैं। चाहे वह तंबाकू का नशा हो, गुटका, खैनी, बीड़ी-सिगरेट, शराब, भांग, दवाइयों या फिर इंजेक्शन के माध्यम से नशा करते हैं। बहुत से युवा नशे के आदि हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नशा शरीर के लिए घातक है और इस नशे से शरीर में बहुत सी बीमारियां लग रही हैं। इसमें मुंह का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, लिवर का कैंसर, हृदय रोग होने की अधिक संभावना होती है। उन्होंने बताया कि नशे से समाज में अपराध, बलात्कार, चोरी और दुर्घटनाएं आदि बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों को नशे से बचने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को नशा न करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि नशा मुक्त समाज बनाया जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रीना जगोता, सुभाष कुमार, कला मंच के प्रबंधक एल आर मोहिला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोई उर्मिला देवी, आशा कार्यकर्ता मीना देवी, लता देवी, रजनी देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें