फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एचसीसी बंदला ने जलशक्ति विभाग-11 को 69 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रमन ने 22 गेंदों में 62 रन की तूफानी पारी खेली, टीम ने 151 रन का लक्ष्य रखा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बंदला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एचसीसी बंदला और जलशक्ति विभाग-11 के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें एचसीसी बंदला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 69 रन से मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में बंदला के बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया और निर्धारित 12 ओवर में 151 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

बंदला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज पंकज ने तेज शुरुआत करते हुए 27 रन बनाए। इसके बाद रमन और सतीश ने पारी को आगे बढ़ाते हुए तेजी से रन जुटाए। रमन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में 62 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और छह चौके लगाए। वहीं, सतीश ने भी 28 रन का योगदान देकर टीम के स्कोर को मजबूती प्रदान की। इन बल्लेबाजों की बदौलत टीम ने 12 ओवर में 151 रन बनाए। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जलशक्ति विभाग-11 की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। बंदला के गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। जलशक्ति विभाग-11 की ओर से दीपक ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। इस तरह टीम चार विकेट खोकर 82 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें