हटवाड़ सहकारी सभा की बैठक में उपस्थित सदस्य व पदाधिकारी । संवाद
- सभा की कार्यशील पूंजी तीन करोड़ से अधिक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। हटवाड़ कृषि सहकारी सभा का वार्षिक अधिवेशन सभा प्रबंधन कमेटी के प्रधान हेमराज शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान वर्ष 2023-24 का लेखा जोखा सदस्यों के समक्ष रखा गया।
सभा प्रधान ने बताया कि बीते वित्त वर्ष सभा ने शुद्ध लाभ 3 लाख 35 हजार 125 रुपये अर्जित किया है। सभा की कार्यशील पूंजी 3 करोड़ 13 लाख 90 हजार 72 रुपये हो गई है। इसके अलावा सरकार की ओर से सभा के लिए जन औषधि केंद्र की स्वीकृति मिल चुकी है। इस वर्ष सभा का जन औषधि केंद्र सुचारू रूप से कार्य करने लगेगा। इसके अलावा सभा को कॉमन सर्विस सेंटर का लाइसेंस भी प्राप्त हो चुका है। इस कॉमन सर्विस सेंटर से पंचायत के लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। इस अधिवेशन में सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सभा के सदस्यों को सात फीसदी लाभांश दिया जाए। इस मौके पर सभा सचिव अमरनाथ शर्मा, सह सचिव गुड़िया शर्मा, प्रबंधन कमेटी उपप्रधान राजेश कुमार, सदस्य यशवंत सिंह, रत्न धीमान, जीत राम शर्मा, मनीष भारद्वाज, शशि चड्ढा, ओम प्रकाश, सुनील कुमार, मनोहर लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।