फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दुग्घ खड्ड पुल के पास बनाए जाएंगे दो फुट ब्रिज

Sun, 09 Mar 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिया गया निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई की बैठक रविवार को प्रभारी विजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई, जिसमे निर्णय लिया गया कि दुग्घ खड्ड पुल के पास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो फुट ब्रिज बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि दुग्घ खड्ड पुल लोहे का बना हुआ है। चैत्र मास में शाहतलाई में आने वाले श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या को देखते हुए पुल काफी छोटा है। पुल के एक ओर चार फीट चौड़ा और दूसरी ओर दो फीट चौड़ा फुट ब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त एवं आयुक्त मंदिर न्यास शाहतलाई और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता झंडूता को फुट ब्रिज बनाने की स्वीकृति के लिए लिखा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा चैत्र मास के मेलों से पूर्व हेलीपैड ग्राउंड से गरूणाझाड़ी मंदिर तक 30 सौर लाइट, 15 स्टील बेंच मंदिर परिसर में लगाने और 15 स्टील बेंच पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को दान करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर अशोक कौशल, नरेंद्र शर्मा, शशि पाल शर्मा और अरुण राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें