फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में हरप्रीत ने प्राप्त किया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिलासपुर कॉलेज में मनाया विश्व ओजोन दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के रसायन विभाग ने मंगलवार को विश्व ओजोन दिवस का आयोजन किया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और भाषण प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में रिया गौतम ने पहला, दीक्षा कुमारी ने दूसरा और इशानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में नैंसी ने पहला, विकास ने दूसरा और रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में हरप्रीत पहले, आंचल दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल रहे। उन्होंने युवाओं को ओजोन के महत्व और इसके संरक्षण के लिए जागृत किया। उन्होंने कहा कि साल 2024 में ओजोन दिवस की थीम मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल यानी जलवायु क्रियाओं को आगे बढ़ाना है। जलवायु तीन-प्रतिदिन अपना भयंकर रूप ग्रहण करके मानवता को ग्रास बना रही है। उसको संतुलित करना हम मानव जाति का सबसे प्रथम कर्तव्य है। वृक्ष लगाकर अपनी धरती को हरा-भरा बनाना और जलवायु में आ रहे परिवर्तन को स्थायित्व प्रदान करना ही इस ओजोन दिवस का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने वैश्विक नागरिक बनकर प्रगति एवं पारिस्थितिकी का संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रणजीत कौशल ने भी विद्यार्थियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ओजोन और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो. श्रवण, डॉ. संजीव, डॉ. सुरजीत, डॉ. कुलदीप, डॉ. प्रियंका, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अमित, प्रो. सोनिया, प्रो. प्रवीण सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें