फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा सप्लायर को पुलिस के हवाले करना सकारात्मक पहल : धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। नशा माफिया पर अंकुश लगाने के लिए एक सकारात्मक शुरुआत समाज ने कर दी है। बद्दी में नशे के सप्लायर को एक मां द्वारा पकड़ना और लोगों के सहयोग से उसे पुलिस के हवाले करना समाज की एक अच्छी और सकारात्मक पहल है।
विज्ञापन

संस्कार संस्था के संस्थापक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने घुमारवीं विकास खंड की ग्राम पंचायत कोटलू ब्राह्मणा में संस्था द्वारा चलाए जा रहे घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान के अंतर्गत संपर्क अभियान के अंतर्गत कही। उन्होंने कहा कि हमीरपुर एनआईटी में सुजल की मौत, उसके बाद मंडी के निजी संस्थान में नशे की ओवरडोज से मौत दर्शाती है कि किस तरह से यह नशा हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। घुमारवीं में पिता द्वारा अपने पुत्र को पुलिस के हवाले करना समाज में चिट्टा (नशा) के विरुद्ध जागरूकता की एक अच्छी पहल है। कोटलू ब्राह्मणा में उन्होंने कहा कि संस्कार सोसाइटी घुमारवीं द्वारा 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें विकास खंड की पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों से बैठक करके लोगों को जागरूक करने का काम संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान पुष्पा प्रधान कोटलू ब्राह्मणा,वार्ड सदस्य सुरेश कुमार, देश राज, राजेश कुमार, स्थानीय लोगों में राम रत्न, राम चंद, नंद लाल, सुखदेव, नरोत्तम दत्त, अमर नाथ, भारद्वाज, कृष्णु राम, सतीश कुमार, सुरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें