फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: समूहों को घरेलू उत्पाद निर्माण, पैकेजिंग और विपणन की दी जानकारी

Wed, 26 Feb 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकार भारती का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ पूरा
विज्ञापन

जून में स्वयं सहायता समूहों का प्रदेश अधिवेशन नूरपुर में होगा आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। सहकार भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा ग्राम पंचायत लैहड़ी सरेल के हरी देवी गांव में चला चार दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। शिविर में स्वयं सहायता समूहों को घरेलू उत्पाद निर्माण, पैकेजिंग और विपणन की विस्तार से जानकारी दी गई।
समापन समारोह में जिला सहकारी संघ की उपाध्यक्षा और बिलासपुर गृह लक्ष्मी सशक्तिकरण बहुउद्देशीय सहकारी सभा की निदेशक रक्षा कपिल तथा सहकार भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देव दत्त शर्मा ने अध्यक्षता की। रक्षा कपिल ने महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर प्रशिक्षण लेने की अपील की, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। कहा कि इन समूहों को केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित न रखते हुए धरातल पर सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए, जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिले और महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देव दत्त शर्मा ने कहा कि सहकार भारती एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जो सहकारिता के प्रचार-प्रसार में कार्यरत है। बताया कि जून माह में स्वयं सहायता समूहों का प्रदेश अधिवेशन जिला नूरपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से विभिन्न समूहों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। शिविर में ब्लॉक इंदौरा की महिला ग्राम संगठन प्रधान सुरेश बाला मुख्य प्रशिक्षक रहीं, जिन्होंने घरेलू उत्पाद निर्माण की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न उपयोगी उत्पादों की उत्तम पैकेजिंग और विपणन की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांत कोषाध्यक्ष राजेंद्र जगोता और जिला महामंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि सहकार भारती महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, और महिलाओं को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। रक्षा कपिल ने बताया कि भविष्य में स्वयं सहायता समूहों को उत्पाद निर्माण के लिए आवश्यक कच्चा माल भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। बीओ प्रधान नीलम पठानिया और सचिव रेणु जमवाल ने सहकार भारती के योगदान की सराहना करते हुए इस सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सहकार भारती के प्रांत कोषाध्यक्ष राजेंद्र जगोता, जिला महामंत्री सुनील शर्मा, बीओ प्रधान नीलम पठानिया, बीओ सचिव रेणु जमवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें