फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में निकाली गई भव्य राम दरबार की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- रामलीला के सभी कलाकारों ने झांकी में लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में आयोजित रामलीला के समापन के बाद आदर्श रामलीला नाटक समिति की ओर से राम दरबार की भव्य झांकी निकाली गई। यह झांकी रामलीला के आयोजन स्थल पुराना बस अड्डे से शुरू की गई। इसमें रामलीला में भाग ले रहे कलाकारों ने हिस्सा लिया। जैसे-जैसे झांकी बाजार के बीच से चलती गई वैसे-वैसे शहर के लोग इसमें शामिल होते गए।
विज्ञापन

रथ पर बनी राम दरबार की इस भव्य झांकी का मनोरम दृश्य देखते ही बनता था। रथ पर भगवान श्री राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान के रूप में सजे कलाकारों ने पूरे बाजार का भ्रमण किया। इससे शहर का माहौल भक्ति मय हो गया। लोगों ने झांकी पर पुष्प वर्षा की साथ ही जय श्री राम के जय घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा पूरे शहर का चक्कर लगाकर पुराना बस अड्डे में बने नरसिंह मंदिर के पास इसका समापन किया गया। शोभायात्रा में बैंडबाजा, डीजे खुली जीप में बजाए गए। इस भव्य झांकी में बड़े, बूढ़े,महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि पिछले 10 दिनों से घुमारवीं में इस भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। इसमें स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों और दुकानदारों का रामलीला में सहयोग देने के लिए आभार भी प्रकट किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से इस बात की भी विनती की कि आने वाले त्योहारों में लोग स्थानीय दुकानदारों से ही खरीदारी करें। क्योंकि इनके सहयोग से ही इस तरह के भव्य धार्मिक तथा सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हो पता है। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें