फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएल फैक्टरी के वायलर में लगी आग,

विज्ञापन
आग लगने से जला बिलासपुर की जीपीएल फैक्टरी का बायलर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र की जीपीएल फैक्टरी के बायलर में बुधवार की देर रात अचानक आग लग गई।आग लगते ही अफरातफरी कामहौल हो गया। तत्काल पहुंचे दो दमकल वाहनों ने करीब दो घंटे में मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की ईसानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में नैनीताल हाईवे किनारे ग्राम कोटाअलीनगर में जीपीएल फैक्टरी है। प्रबंधक श्याम सिंह शेखावत के मुताबिक, रात साढ़े 11 बजे अचानक बायलर के पास लगे कोयले के ढेर में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। आग लगते ही फैक्टरी में हड़कंप मच गया। फैक्टरी के सुरक्षा कर्मियों ने आननफानन में प्रबंधतंत्र व अन्य उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। रामपुर व तहसील के फायर स्टेशन के अलावा सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के रुद्रपुर के फायर स्टेशन को भी सूचना दी गई। आरोप है कि रुद्रपुर के फायर कर्मियों ने उच्चाधिकारियों के बिना अनुमति के दूसरे प्रदेश में जाने से साफ मनाकर दिया। फैक्टरी के फायर विभाग ने निजी संसाधनों से आग को बुझाना शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे में फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां पहुंच गईं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। रात करीब दो बजे आग को बुझाने के बाद गाड़ियां वापस लौट गईं। इस दौरान करीब चार घंटे पूरा प्लांट बंद रहा। गुरुवार को फैक्टरी के अधिकारियों ने पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। प्रबंधक का दावा है कि आग की चपेट में आने से करीब 26 लाख रुपये का नुकसान होने की रिपोर्ट उन्होंने फायर विभाग को भेजी है। उनका कहना था कि अगर आग अंदर फैक्टरी में पहुंच जाती तो काफी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें