फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की देनदारियों का शीघ्र भुगतान करे सरकार : एसोसिएशन

विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित राज्य विद्युत परिषद पेंशनरों की बैठक में भाग लेने वाले सदस्य। स्रोत: पेंशनर
विज्ञापन
घुमारवीं में हुई राज्य विद्युत परिषद पेंशनरों की बैठक
विज्ञापन

संगठन की गतिविधियों, लंबित मांगों, भावी योजनाओं पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक शुक्रवार को घुमारवीं में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा ने की। बैठक में संगठन की अब तक की गतिविधियों, लंबित मांगों और भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्यातिथि चीफ इंजीनियर अरविंद शर्मा ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर बल दिया। प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सुखराम, वरिष्ठ उपप्रधान गंगा प्रसाद शर्मा, महासचिव केएल शर्मा और दिलाराम ने वर्षों से लंबित मांगों पर जोर दिया गया, जिनमें 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन के लाभ जल्द देने की मांग प्रमुख रही। साथ ही 13 प्रतिशत डीए की लंबित किस्त शीघ्र जारी करने और सभी देनदारियों के शीघ्र भुगतान की भी सरकार से मांग की गई। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से पेंशनरों को आयकर दायरे से बाहर करने की अपील की। रामलाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान में बिजली बोर्ड में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरा जाना चाहिए, ताकि प्रदेश की जनता को सुचारु और बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने बोर्ड में चल रही युक्तिकरण प्रक्रिया के चलते समाप्त किए जा रहे पदों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि एक समय बिजली बोर्ड में 42 हजार कर्मचारी कार्यरत थे, जो अब घटकर मात्र 12 हजार रह गए हैं, जिससे सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में युवाओं में बढ़ रही चिट्टे की लत पर चिंता व्यक्त की गई और पुलिस प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। पेंशनरों ने नशा उन्मूलन अभियान में पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर प्रेम सिंह, सतीश चंदेल, रमेश चंद्र, बृजलाल, देव कृष्ण और प्रकाश चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें