फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर कल निकालेगा आग्रह रैली

Fri, 27 Feb 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक, जेबीटी अध्यापक सहित 2500 लोग लेंगे भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर नई परिसर प्रणाली के विरोध में 1 मार्च को जिला मुख्यालय पर आग्रह रैली के रूप में रोष प्रदर्शन करने जा रहा है।
विज्ञापन

संघ के जिला प्रधान राकेश पटियाल ने बताया कि इस रैली में बिलासपुर के सभी छह खंडों के 117 केंद्रों से प्राथमिक शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारी और जेबीटी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक सहित लगभग 2500 लोग भाग लेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को सभी खंडों की वर्चुअल बैठक आयोजित कर रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि विभाग द्वारा 23 सितंबर 2025 को जारी अधिसूचना को लेकर शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है। शिक्षकों का मत है कि 13 फरवरी 2024 की संशोधित अधिसूचना को ही यथावत रखा जाए और नई परिसर प्रणाली को केवल संसाधन साझेदारी तक सीमित किया जाए। वर्तमान व्यवस्था से विद्यालयों की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है और शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अब शिक्षकों के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी राज्य अध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में बीते तीन महीनों में लगभग आठ बार मुख्यमंत्री से मिल चुकी है। इसके अलावा प्रत्येक विधायक और मंत्री को ज्ञापन सौंपकर इस निर्णय के संभावित दुष्प्रभावों से अवगत करवाया गया है। लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकल पाया है और केवल आश्वासन ही प्राप्त हुए हैं, जिससे शिक्षकों में निराशा बढ़ी है। संघ ने स्पष्ट किया कि 1 मार्च की आग्रह रैली सरकार और विभाग को अंतिम अवसर देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यदि शीघ्र ही वार्ता के लिए संघ को नहीं बुलाया गया तो शिक्षक वर्ग व्यापक आंदोलन की ओर भी कदम बढ़ा सकता है। संघ का कहना है कि यह निर्णय न तो विद्यार्थियों के हित में है और न ही शिक्षकों के, इसलिए इसे पुनर्विचार के लिए वापस लिया जाना चाहिए। इस अवसर पर सभी छह खंडों के प्रधान होशियार सिंह, नरेश राणा, अनिल शर्मा, राजू राम, राजेंद्र चौधरी, जोगिंद्र शर्मा, जिला कार्यकारिणी के संजीव शर्मा, बाबूलाल भारद्वाज, सुशील कुमार, राज कुमार, चंद्र शेखर, संजीव ठाकुर, यशवंत ठाकुर, महिला विंग से सीमा रानी, कंचन माला, भारती भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें