फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: धौलरा मंदिर में महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा, नड्डा ने सपरिवार किए दर्शन

विज्ञापन
धौलरा में चल रहे शारदोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
नौरता और मयूर रास नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, दीप प्रज्वलित कर नड्डा ने किया सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। धौलरा मंदिर में चल रहे शारदोत्सव के तहत सोमवार को महानवमी पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सपरिवार मां के दरबार में पहुंचे और संध्याकालीन पूजा में भाग लिया। विधायक त्रिलोक जमवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की।
पूजा के दौरान आरती और भोग के बाद हवन-यज्ञ किया गया। शिमला से आए पुजारी सुधांशु शेखर भट्टाचार्य महाराज ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। कन्या पूजन के साथ ही सोमवार को शारदीय नवरात्र का समापन हो गया। शारदोत्सव की आठवीं सांस्कृतिक संध्या में उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकारों ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से आए कलाकारों ने लोकगाथाओं और धार्मिक परंपराओं को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सागर से आई दीपलोक रंग अकादमी की टीम ने समूह प्रभारी दीपेश पांडे की देखरेख में पारंपरिक नौरता नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, उत्तरप्रदेश के कलाकारों ने ब्रजभूमि के प्रसिद्ध मयूर रास नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक जीतराम कटवाल, विधायक त्रिलोक जमवाल और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें